हिंदी व्याकरण में संज्ञा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, और परीक्षाओं में इससे जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए संज्ञा को समझना और संज्ञा की परिभाषा को जानना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
अगर आपको नहीं पता कि “संज्ञा किसे कहते हैं”? या फिर संज्ञा के उदाहरण, और संज्ञा के कितने भेद होते हैं को लेकर कंफ्यूजन है? तो चिंता मत कीजिए, इस आर्टिकल में हम आपको संज्ञा के बारे में ऐसी सरल और रोचक जानकारी देंगे कि आप कभी नहीं भूलेंगे कि Sangya Kise Kahate Hain?
तो, बिना समय गवाएं, आइए जानते हैं कि संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद, और संज्ञा के उदाहरण क्या हैं, साथ ही इन तमाम जानकारी को पढ़ने के बाद हम संज्ञा से जुड़े MCQ Questions भी प्रैक्टिस करेंगे।
Table of Contents
संज्ञा क्या है? | Sangya Kise Kahate Hain?
इंटरनेट पर आपको संज्ञा के बारे में कई तरह की परिभाषाएं मिल जाएंगी, लेकिन अगर हम आसान शब्दों में बात करें, तो “संज्ञा” शब्द दो भागों से मिलकर बना है – “सम्” और “ज्ञा”।
- सम् का मतलब है – पूर्ण या संपूर्ण
- ज्ञा का मतलब है – जानने वाली या पहचान कराने वाली चीज़
इसका सीधा मतलब यह है कि वह हर नाम, जिससे किसी चीज़ की पहचान होती है, वह संज्ञा कहलाती है। उदाहरण के तौर पर, “कागज”, “पेन”, “राम”, ये सब संज्ञा हैं, क्योंकि इनसे किसी वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है।
किताबी भाषा में संज्ञा की परिभाषा कुछ इस तरह है:
- “किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, या भाव के नाम का बोध कराने वाली इकाई को संज्ञा कहते हैं।”

आइए, अब इसे कुछ उदाहरणों से समझते हैं:
संज्ञा के अलग-अलग उदाहरण
मूल इकाई | संज्ञा के उदाहरण |
---|---|
वस्तु | जैसे कि कागज, पेन, मिट्टी बर्तन इत्यादि। यह सभी वस्तुएं हैं तो इन्हें हम संज्ञा का सकते हैं। |
व्यक्ति | राम श्याम, सीता गीता, राजेश, कमलेश ये सब व्यक्ति के नाम है और इससे व्यक्ति का बोध होता है इसलिए ये भी संज्ञा है। |
स्थान | जब किसी नाम को पढ़कर किसी स्थान का बोध हो तो वो भी संज्ञा कहलाता है जैसे की दिल्ली मुंबई, पंजाब हरियाणा, बिहार आदि स्थान। |
भाव | ऐसा नाम जिसमे कोई भाव निहित हो, उसे भी संज्ञा कहते है जैसे सुख दुःख, प्रेम क्रोध, डर आदि। |
तो, sangya ke udaharan से यह साफ हो जाता है कि संज्ञा वह शब्द होते हैं जिनसे किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव की पहचान होती है।
आइए अब हम जानते हैं कि संज्ञा का प्रयोग कहां पर होता है और यह कितने प्रकार के होते है, जिससे हमें संज्ञा के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानकारी हो जाए।
संज्ञा का प्रयोग कहां पर होता है?
शायद आपको पता न हो लेकिन हम अपने दैनिक जीवन में सुबह से लेकर शाम तक हर समय संज्ञा का इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से वस्तुओं का नाम बताने और उनकी पहचान करने के लिए होता है।
संज्ञा का उपयोग | उदाहरण |
---|---|
किसी व्यक्ति का नाम बताने के लिए | राहुल स्कूल जा रहा है। यहां पर एक लड़का स्कूल जा रहा है और इसकी पहचान के लिए हम राहुल नाम के शब्द का उपयोग कर रहे हैं इसलिए राहुल एक संज्ञा हुआ। |
वस्तु का नाम बताने के लिए | जब हमें किसी वस्तु का नाम बताना होता है तो हम इस तरह से एक संज्ञा का प्रयोग करते हैं जैसे कि मुझे 10 रूपये वाला पेन खरीदना है. यहां पर हमने लिखने वाली कोई वस्तु का पहचान कराने के लिए पेन शब्द का इस्तेमाल किया है. इसलिए पेन भी एक संज्ञा है. |
स्थान का नाम बताने के लिए | बच्चे पार्क में खेल रहे हैं. यहां पर पार्क शब्द किसी जगह का नाम इंगित करने के लिए इस्तेमाल किया गया है जहां पर बच्चे खेल रहे हैं. इसलिए पार्क शब्द भी एक संज्ञा है. |
भाव दर्शाने के लिए | आज राधा बहुत खुश है। यहां पर राधा का भाव दर्शाने के लिए हम खुश शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं , इसलिए खुश शब्द भी एक संज्ञा है. |
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? (Sangya Ke Bhed)
संज्ञा के भेद की बात करें तो परंपरागत और आधुनिक संज्ञा के आधार पर इसे दो भागों में बांटा गया है।
परंपरागत संज्ञा के भेद
परंपरागत संज्ञा के भेद में मुख्य रूप से पांच तरह के संज्ञा का नाम आता है जिनकी लिस्ट इस तरह से है।
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- समूह वाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
बात करें कि Jativachak Sangya Ki Paribhasha तो जातिवाचक संज्ञा का मतलब ऐसे शब्दों या नामों से है, जिनको सुनने, पढ़ने से किसी जाति का बोध या पहचान होता हो। उदाहरण देखिए –
उदहारण |
---|
लड़की |
लड़का |
गाय |
भैंस |
बकरी |

ऊपर दिए गए उदाहरण में लड़की, लड़का , गाय , भैंस, बकरी ये सब ऐसे शब्द हैं जिनसे किसी एक विशेष जाति का बोध होता है। इसलिए यह नाम जाति वाचक संज्ञा का अच्छा उदाहरण है।
व्यक्ति वाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
जिस तरह से जाति वाचक संज्ञा से किसी खास जाति का बोध होता है उसी तरह व्यक्तिवाचक संज्ञा ऐसे शब्द होते हैं जिनसे किसी व्यक्ति विशेष का बोध या पहचान होता है। उदाहरण देखिए-
उदहारण |
---|
राम |
श्याम |
सीता |
गीता |
राहुल |

राम , श्याम, सीता गीता , राहुल ये सब ऐसे शब्द है जो किसी व्यक्ति विशेष की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए इन्हे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते हैं।
समूह वाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
समूह वाचक संज्ञा की परिभाषा बहुत ही आसान है। ऐसे शब्द या नाम जिनसे किसी एक समुदाय या समूह का बोध होता हो उसे समूह वाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण देखिए –
उदहारण |
---|
मनुष्य |
पक्षी |
परिवार |
कक्षा के विद्यार्थी |
गांववासी |

मनुष्य, पक्षी, परिवार, कक्षा के विद्यार्थी, गांववासी आदि समूह वाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
भाव वाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
जिन शब्दों में किसी तरह का भाव प्रकट हो, तो उन्हें भाववाचक संज्ञा कहा जाता है। इन संज्ञाओं की पहचान सिर्फ यही होती है कि इनमें किसी ने किसी भाव तरह का भाव निहित होता है।
उदाहरण देखिए –
उदहारण |
---|
बचपन |
बुढ़ापा |
जवानी |
सुख |
दुख |

बचपन, बुढ़ापा, जवानी, सुख , दुख, प्रेम, क्रोध, लालच, संतोष। ये सब ऐसे शब्द हैं जिनमें किसी ने किसी तरह का भाव छुपा हुआ है इसलिए इन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
वे सभी नाम या शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं जिनसे किसी वस्तु या पदार्थ का बोध होता हो . उदाहरण के तौर पर – कागज , पेन , कुर्सी , टेबल आदि , ये सब नाम को पढ़ने से किसी वस्तु का बोध या पहचान हो रहा है , इसलिए इन्हे द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जायेगा.
dravya vachak sangya ke udaharan: इस तरह से है-
उदहारण |
---|
कपड़ा |
अनाज |
बर्तन |
समोसा |
मोबाइल फोन |

आधुनिक संज्ञा
आपको बता दें कि आधुनिक संज्ञा के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन संज्ञाओं को रखा गया है जिनमें –
- जातिवाचक संज्ञा
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- और भाववाचक संज्ञा का नाम आता है।
हम आपको इन सभी तीनों संज्ञाओं के बारे में ऊपर विस्तार से बता चुके हैं।
संज्ञा का रूपांतरण कैसे किया जाता है?
संज्ञा रूपांतरण का मतलब संज्ञा के एक रूप को दूसरे रूप में बदलने से होता है। संज्ञा का रूपांतरण मुख्य रूप से तीन आधार पर किया जाता है-
- लिंग के आधार पर
- वचन के आधार पर
- कारक के आधार पर
आइए हम आपको इन सभी रूपांतरण के बारे में विस्तार से बताते हैं कि तीनों आधार पर संज्ञा का रूपांतरण कैसे किया जाता है.
लिंग के आधार पर संज्ञा का रूपांतरण
लिंग के आधार पर संज्ञा का रूपांतरण करने के लिए सबसे पहले संज्ञा के मूल रुप का लिंग पहचाना जाता है फिर उसके विपरीत लिंग के हिसाब से उसका रूपांतरण कर दिया जाता है।
No. | मूल संज्ञा | रूपान्तरित संज्ञा |
---|---|---|
1. | लड़का | लड़की |
2. | बकरा | बकरी |
3. | पुरुष | महिला |
ऊपर दिए उदाहरण में लड़का ,बकरा, पुरुष यह सभी पुलिंग संज्ञा है, इसलिए इन संज्ञा का रुपांतरण करने के हैं सिर्फ उनका लिंग बदलना होगा जो की क्रमशः लड़की ,बकरी , महिला होगा।
हमने अभी लिंग के आधार पर संज्ञा के रुप का परिवर्तन करना सीखा है , आइए अब जानते हैं की वचन के आधार पर संज्ञा का रुपांतरण कैसे करते हैं।
वचन के आधार पर संज्ञा का रूपांतरण
वचन के आधार पर संज्ञा का रूपांतरण करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए मूल संज्ञा का वचन पहचान कर उसे दूसरे वचन में परिवर्तित कर दिया जाता है।
अगर संज्ञा एक वचन में दिया गया है तो उसका रुपांतरण करने के लिए बहुवचन में परिवर्तित कर दिया जाता है वहीं जब संज्ञा बहुवचन में दिया गया हो तो इसके विपरीत उसे एक वचन में बदल दिया जाता है।
उदाहरण देखिए-
No. | मूल संज्ञा | रूपान्तरित संज्ञा |
---|---|---|
1. | लड़का पढ़ रहा है | लड़के पढ़ रहे हैं |
2. | गाय घास चर रही हैं | गायें घास चर रही है |
3. | कुत्ता भोंक रहा है | कुत्ते भोक रहे हैं |
ऊपर दिए गए उदाहरण में लड़का ,गाय ,कुत्ता यह सभी संज्ञा एक वचन में है। वचन के आधार पर संज्ञा का रुपांतरण करने पर लड़का लड़के में बदल गया, गाय गायें में बदल गया और इसी तरह कुत्ता कुत्ते में बदल गया।
इस तरह हम संज्ञा का वचन पहचानकर वचन के आधार पर आसानी से संज्ञा का रुपांतरण कर सकते है।
कारक के आधार पर संज्ञा का रूपांतरण
अगर बात करे कि कारक के आधार पर किस तरह से संज्ञा का रुपांतरण किया जाता है तो इसके लिए सबसे पहले कारक की पहचान करनी होती है और उसके हिसाब से उसका रूपांतरण किया जाता है। आइए हम आपको आप उदाहरण के साथ बताते हैं कारक के आधार पर कैसे संज्ञा का रूपांतरण होता हैं।
No. | मूल संज्ञा | रूपान्तरित संज्ञा |
---|---|---|
1. | राम खाना खाता है। | राम ने खाना खाया। |
2. | बैल घास चरता है | बेल के द्वारा घास चरा गया |
3. | लड़की सवाल पूछो। | लड़की से सवाल पूछो। |
ऊपर दिए गए उदाहरण में राम खाना खाता है और राम ने खाना खाया दोनो में ही राम एक वचन पुलिंग संज्ञा है। बस संज्ञा के साथ ने कर्ता जुड़ जाने के कारण दूसरे वाक्य का रुप बदल गया है।
इसी तरह बैल घास चरता है वाक्य और बैल के द्वारा घास चरा गया वाक्य, दोनो में ही बैल घास चरता है, लेकिन दूसरे वाक्य में के द्वारा कारक जुड़ जाने के कारण पहले वाक्य का रुप दूसरे वाक्य में बदल गया है।
इसी तरह लड़की सवाल पूछो वाक्य और लड़की से सवाल पूछो वाक्य , दोनो में लड़की संज्ञा समान है, बस दूसरे वाक्य में संज्ञा के साथ से कारक जुड़ जाने के कारण इसका रूप बदल गया है।
अक्सर पूंछे जाने वाले सवालों के जवाब
आगे हम संज्ञा से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्नों की चर्चा करेगे जिनके बारे में अक्सर लोग कमेंट करके पूछते रहते हैं. शायद आपके मन में भी इनमे से कोई प्रश्न हो , तो आपके सवाल का जवाब भी यहां मिल जायेगा-
1. जातिवाचक संज्ञा (Common Nouns) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
Question | Answer |
---|---|
नदी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
पुस्तक कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
गाय कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
किताब कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कुर्सी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कक्षा कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
अध्यापक कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
आदमी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
डॉक्टर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
इंजीनियर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
फल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
फुटबॉल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
फसल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
फिल्म कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
घर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
घोड़ा कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
घड़ी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
हाथी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
इमारत कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
इंसान कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
जंगल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
जानवर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
जल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
हाथी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कलम कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कोयल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कुत्ता कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
किसान कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
कमल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
लड़का कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
लड़की कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
लेखक कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
मनुष्य कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
मंदिर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
मिठाई कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
मेज कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
नगर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
नेता कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
नारी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
नौकर कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
टेबल कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
तोता कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
तालाब कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
टोकरी कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
उंट कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
विद्यालय कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
यात्री कौन सी संज्ञा है? | जातिवाचक संज्ञा |
2. व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Nouns) से संबंधित प्रश्न
Question | Answer |
---|---|
हिमालय कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
गंगा कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
भारत कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
आगरा कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
दिल्ली कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
दीवाली कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
एवरेस्ट कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
इंग्लैंड कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
यूरोप कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
फ्रांस कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
गीता कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
होली कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
ईद कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
जयपुर कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
लखनऊ कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
रामायण कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
राम कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
रमेश कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
ताजमहल कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
कुरान कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
कुतुब मीनार कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
बुर्ज खलीफा कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
यमुना कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
ओडिशा/उड़ीसा कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
वाराणसी कौन सी संज्ञा है? | व्यक्तिवाचक संज्ञा |
3. भाववाचक संज्ञा (Abstract Nouns) से जुड़े सवाल
Question | Answer |
---|---|
बचपन कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
बुढ़ापा कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
अच्छाई कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
अहिंसा कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
एकता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
एहसास कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
फिसलन कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
फुर्ती कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
गर्मी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
गरीबी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
हरियाली कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
हंसी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
इच्छा कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
इंसानियत कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
जवानी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
खुशी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
क्रोध कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
लंबाई कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
लिखावट कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
मित्रता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
उदारता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
उत्साह कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
उदासी कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
वीरता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
थकावट कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
योग्यता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
दोस्ती कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
सुंदरता कौन सी संज्ञा है? | भाववाचक संज्ञा |
4. समूहवाचक संज्ञा (Collective Nouns) से जुड़े क्वेश्चन
Question | Answer |
---|---|
भीड़ कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
दल कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
फौज कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
लोग कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
कक्षा कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
समाज कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
सेना कौन सी संज्ञा है? | समूहवाचक संज्ञा |
5. द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Nouns) से जुड़े सवाल
Question | Answer |
---|---|
आटा कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
दूध कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
हवा कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
पानी कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
तेल कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
गेहूँ कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
लोहा कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
सोना कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
हीरा कौन सी संज्ञा है? | द्रव्यवाचक संज्ञा |
संज्ञा से संबंधित अन्य प्रश्न
संज्ञा का सीधा सा मतलब क्या होता है।
संज्ञा का सीधा सा मतलब नाम होता है। यानी हर वह नाम संज्ञा है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव का पहचान हो।
हिंदी व्याकरण में संज्ञा के कितने भेद होते हैं।
देखिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के मुख्य 5 भेद हैं, जिनके नाम इस तरह से हैं:- 1. जातिवाचक संज्ञा, 2. भाववाचक संज्ञा, 3. व्यक्तिवाचक संज्ञा, 4. समूह वाचक संज्ञा, 5. द्रव्यवाचक संज्ञा।
संज्ञा के भेद के उदाहरण बताइए?
संज्ञा के भेद के उदाहरण इस तरह से है :-
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण – लड़की, लड़का, गाय, बकरी। ये सब जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण है, क्योंकि इनसे एक जाति विशेष के नामों का बोध होता है।
भाववाचक संज्ञा के उदाहरण – लालच, ईर्ष्या, सुख-दुख, बचपन बुढ़ापा। ये सब भाववाचक संज्ञा के उदाहरण कहे जाते हैं, क्योंकि इन नामों को पढ़ने या सुनने से प्राणी के भाव उजागर होते हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण – राम, श्याम, मोहन , अनिकेत, राधा, सीता, गीता आदि ये किसी व्यक्ति के पहचान हेतु उपयोग किए जाने वाले नाम है, इसलिए इन्हे व्यक्ति वाचक संज्ञा का उदाहरण कहेंगे।
समूह वाचक संज्ञा के उदाहरण – परिवार, समाज, देश, गाय का झुंड, क्रिकेट टीम आदि ये सब समूह वाचक संज्ञा के उदाहरण कहे जाते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण – धान, गेहूं, बर्तन, कुर्सी, टेबल आदि द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण है।
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा बहुत ही सिंपल है। दरअसल वो सभी शब्द, नाम आदि जातिवाचक संज्ञा कहे जाते हैं जिनसे किसी जाति विशेष का पहचान होता हो। jativachak sangya ke udaharan- गाय, भैंस, बकरी, लडका, लड़की आदि जाती वाचक संज्ञा के उदाहरण कहे जाते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा को उदाहरण सहित समझाइए?
बहुत सारे लोगो को द्रव्यवाचक संज्ञा को लेकर कन्फ्यूजन रहता है, खैर आपको बता दे कि ये ऐसे शब्द या नाम होते जिनसे किसी वस्तु की पहचान होती है। जैसे पेन, कागज, मोबाइल, चावल, आलू, टमाटर आदि ये सभी वस्तुएं हैं इसलिए इन्हे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।
भाव-वाचक संज्ञा किसे कहते हैं, आसान शब्दों में बताइए?
अगर आपको भाववाचक संज्ञा के बारे में आसान शब्दों में बताए तो आप इसे इस तरह समझिए की जिन्हे शब्द को पढ़ने, सुनने से किसी तरह का मानसिक या शारीरिक अवस्था के भाव का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे हंसी ये एक भावात्मक अवस्था है, इसलिए इसे भाव वाचक संज्ञा कहेंगे। इसी तरह सुखदुख ये भी एक भावात्मक अवस्था है, इसलिए इसे भी भाव वाचक कहेंगे।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण बताइए?
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण इस तरह से हैं : आदमी, लड़की, पेड़, जानवर, पक्षी।
संज्ञा के भेद in Hindi?
संज्ञा के भेद in Hindi के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं जो कोच इस तरह से हैं : व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक, द्रव्यवाचक।
पुस्तक कौन सी संज्ञा है?
पुस्तक जातिवाचक संज्ञा है।
Budhapa Kaun Sa Sangya Hai?
बचपन की तरह बुढ़ापा भाव से संबंधित शब्द है , इसलिए यह भाव वाचक संज्ञा है।
Ghar Kaun Si Sangya Hai?
घर जातिवाचक संज्ञा है ।
Dal Shabd Kaun Sangya Hai?
दल शब्द समूहवाचक संज्ञा है।
Nadi Kaun Si Sangya Hai?
नदी शब्द जातिवाचक संज्ञा है।
Ganga Kaun Si Sangya Hai?
गंगा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
Pustak Kaun Si Sangya Hai?
पुस्तक शब्द जातिवाचक संज्ञा है।
Kaksha Kaun Si Sangya Hai?
कक्षा शब्द समूहवाचक संज्ञा है।
Mithas Kaun Si Sangya Hai?
मिठास शब्द भाववाचक संज्ञा है।
इंसान कौन सी संज्ञा है?
इंसान शब्द जातिवाचक संज्ञा है।
गाय कौन सी संज्ञा है?
गाय एक जातिवाचक संज्ञा (Jativachak Sangya) है, क्योंकि यह गाय की जाति को दर्शाती है।
आम कौन सी संज्ञा है?
आम एक Jativachak Sangya है ।
सेना कौन सी संज्ञा है?
सेना समूहवाचक संज्ञा (Samuhvachak Sangya) है।
बच्चे कौन सी संज्ञा है?
बच्चे एक सामूहिक संज्ञा (Samuhvachak Sangya) है, क्योंकि यह बच्चों के समूह को दर्शाता है।
भारत कौन सी संज्ञा है?
भारत एक विशेष संज्ञा (Vyaktiwachak Sangya) है, क्योंकि यह एक विशेष देश का नाम है।
बध कौन सी संज्ञा है?
बध एक भाववाचक संज्ञा (Bhavvachak Sangya) है, क्योंकि यह किसी मानसिक या शारीरिक अवस्था को दर्शाता है।
बालक कौन सी संज्ञा है?
बालक एक व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyaktiwachak Sangya) है, क्योंकि यह एक व्यक्ति को दर्शाता है।
बागीचा कौन सी संज्ञा है?
बागीचा एक सामान्य संज्ञा (Jativachak Sangya) है, क्योंकि यह बाग या उद्यान की जाति को दर्शाता है।
भाई कौन सी संज्ञा है?
भाई एक व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyaktiwachak Sangya) है, क्योंकि यह एक व्यक्ति को दर्शाता है।
संज्ञा Quiz in hindi mcq question
आगे हमने आपके लिए संज्ञा quiz in hindi से जुड़े mcq question तैयार किए हैं . इन क्वेश्चन की मदद से आप संज्ञा के बारे में अपनी जानकारी का टेस्ट ले सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको संज्ञा के बारे में कितना नॉलेज है. नीचे दिए गए संज्ञा mcq questions में आपसे टोटल 10 प्रश्न पूछे जायेगे , हर प्रश्न के सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक मिलेगा , इस तरह टोटल 10 सवालों के लिए 10 अंक मिलेंगे , अभी इस multi choice question में भाग लीजिए और अपने नॉलेज को आंकिए –
संज्ञा mcq question
Sangya Kise Kahate Hain? (निष्कर्ष)
आखिरकार, संज्ञा के बारे में हमने विस्तार से जाना कि संज्ञा क्या है, इसके कितने भेद होते हैं, और इसे कैसे पहचानते हैं। हमें उम्मीद है कि अब आपको संज्ञा के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर फिर भी कोई सवाल हो, तो आप बेझिजक हमें कमेंट में पूछ सकते हैं!